बिरसा कृषि विश्वविद्यालय अधीन संचालित वानिकी (फॉरेस्ट्री) संकाय में डीन वानिकी डॉ एमएस मल्लिक के नेतृत्व में 230 यूजी, पीजी एवं पीएचडी छात्र-छात्राओं के दल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झांकी द्वारा पर्यावरण सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाया। दल के साथ डीएसडब्लू डॉ बीके अग्रवाल के अलावा संकाय सदस्य डॉ एस चट्टोपाध्याय, डॉ एके चक्रवर्ती, डॉ प्रभात उरांव, डॉ जे केरकेट्टा, डॉ अनिल कुमार, डॉ बसंत उरांव, डॉ आरबी साह एवं डॉ जय कुमार आदि भी शामिल थे।
छात्र दल द्वारा यह झांकी वानिकी संकाय से कृषि संकाय, विश्वविद्यालय मुख्य द्वार एवं विश्वविद्यालय मुख्यालय तक प्रदर्शित की गयी। मौके पर छात्रों ने प्लास्टिक हटाओ दुनिया बचाओ, हरे भरे पेड़ जहां धरती का स्वर्ग वहां, पेड़ पौधे मत करो नष्ट सांस लेने में होगा कष्ट, खतरे को देखें जंगल की आग को रोकें, जब तक वन सुरक्षित है तब तक कल सुरक्षित है, वानिकी बचाओं हमें बचाओं आदि नारें लगाये। झांकी में छात्रों ने विभिन्न पोस्टर के माध्यम से भी छात्रों ने पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।