Kanke, Ranchi, Jharkhand

( A State Government University )

धनबाद के नरेश कुमार महतो बीएयू के किसान मेला में जीते 15 पुरस्‍कार

धनबाद के नरेश कुमार महतो ने बिरसा कृषि विश्‍वविद्यालय (बीएयू) के एग्रोटेक किसान मेला में 15 पुरस्‍कार जीते। मेले में आयोजित बागवानी प्रदर्शनी में राज्य के विभिन्न जिलों से किसान, उद्यमी, संस्थान और फूलों -सजावटी पौधों के शौकीन लोगों ने लगभग 2000 प्रविष्ठियां दर्ज कराई थीं।

धनबाद के नरेश कुमार महतो ने कुल 15 पुरस्कार प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन्हें ज्यादातर पुरस्कार फूलों के वर्ग में मिले। बजरा (इटकी रोड, रांची) के शम्भू कुमार को ओवरऑल द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इनकी ज्यादातर प्रविष्टियां सजावटी पौधों के रूप में थीं। कांके स्थित भारत सरकार के संस्थान- भारतीय विधिक माप विज्ञान संस्थान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्थान का फूलों के क्षेत्र में विशेष संग्रह था।

सब्जियों में सर्वाधिक पुरस्कार होचर गांव के राम कुमार साहू और बागवानी फसलों के प्रसंस्कृत एवं परिरक्षित पदार्थों के लिए सर्वाधिक 6 पुरस्कार अनन्त लाल महतो को प्राप्त हुए। सिदो कान्हू पार्क एवं नक्षत्र वन प्रबंधन को भी उनके बागवानी प्रादर्श के लिए पुरस्कृत किया गया।

निर्णायक समिति द्वारा सब थीमेटिक पंडाल में समेकित कृषि प्रणाली को प्रथम, षोषक अनाज (मिलेट्स) को द्वितीय तथा औषधीय एवं सगन्धीय पौधा और पशु स्वास्थ्य प्रबंधन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

कृषि विज्ञान केन्द्रों एवं क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्रों में केवीके पूर्वी सिंहभूम को प्रथम, आरके मिशन दिव्यायन केवीके, रांची एवं केवीके गुमला को द्वितीय और क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र चियांकी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।